Thursday, May 14, 2026
34.5 C
Raipur

TOP 10 News Today 9 Sept 2025 : निशाने पर आज : सीपी राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति, PM ओली और राष्ट्रपति पौडेल दोनों ने दिया इस्तीफा, पायलट बोले– वोट चोरों को माफ नहीं करेगी जनता, रीवा में खाद वितरण केंद्र पर मची भगदड़ आधा दर्जन किसान घायल, भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव मूर्तियां खंडित, ढाबा पर खाना बनाने वाले को 46 करोड़ का आयकर नोटिस…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 9 Sept 2025

1 . सीपी राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति

NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, वहीं INDIA कैंडीडेट सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा किया। दोनों पार्टियों ने किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं किया। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया। YSRCP के 11 सांसदों ने पहले ही NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का फैसला किया था।

2 . PM ओली और राष्ट्रपति पौडेल दोनों ने दिया इस्तीफा

काठमांडू, नेपाल। नेपाल में बीते 30 घंटे में राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं के प्रदर्शन ने देश के शीर्ष नेतृत्व को झकझोर दिया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल दोनों ने इस्तीफा दे दिया। सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में 20 लोगों की मौत हुई और 100 से अधिक लोग घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास से लेकर गृहमंत्री और अन्य मंत्रियों के घर तक आगजनी और तोड़फोड़ की। इसके चलते राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में कर्फ्यू और सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए, लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी रहे।

3 . पायलट बोले– वोट चोरों को माफ नहीं करेगी जनता

बिलासपुर : बिलासपुर में कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ जनसभा में सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान न देने वाली सरकार बताया और कहा कि यह सरकार सिर्फ धुआं छोड़ रही है, जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब नेताओं को यह कहना बंद कर देना चाहिए कि हमने काम नहीं किया इसलिए हारे। सच यह है कि भाजपा ने वोट चोरी की और कांग्रेस इसी कारण हारी। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोट चोरी के प्रमाण भी पेश किए थे। साथ ही कहा कि आने वाले समय में वोट चोरी के खिलाफ एक बड़ा ‘हाइड्रोजन बम’ फूटेगा।

4 . रीवा में खाद वितरण केंद्र पर मची भगदड़ आधा दर्जन किसान घायल

रीवा : इन दिनों खाद की समस्या हर जगह देखने को मिल रही है, प्रशासन खाद की पर्याप्त व्यवस्था की बात तो करता है, लेकिन पहले खाद पाने के चक्कर में किसानों की भीड़ वितरण केंद्रों में पहुंच जाती है जिससे भगदड़ की स्थिति बन जाती है। ऐसा ही एक मामला रीवा जिले के सिरमौर जनपद अंतर्गत उमरी विवरण केंद्र से सामने आया है। जहां मंगलवार को खाद और टोकन पाने के लिए किसानों की भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। यहां भगदड़ के दौरान आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष गिरकर घायल हो गए। यह घटना सिरमौर जनपद के उमरी स्थित निजी महाविद्यालय परिसर में हुई है। जहां किसानों की भारी भीड़ के बीच टोकन वितरण करने के लिए जैसे ही अचानक गेट खोला गया, तो वहां भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई और भीड़ में गिरकर कई महिलाएं पुरुष घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भगदड़ की वजह किसानों के बीच उत्पन्न हुई भ्रम की स्थिति के कारण होना बताई गई है।

5 . भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव, मूर्तियां खंडित

भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। इस प्रतिमाएं खंडित हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने गौतम नगर थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। घटना सोमवार रात करीब 9.15 बजे की है। जुलूस आरिफ नगर से डीआईजी बंगला की तरफ जा रहा था। तभी किसी ने पत्थर फेंके। जिसके बाद लोगों ने चौराहे पर चल समारोह रोककर जमकर नारेबाजी की। इसके चलते वहां जाम लग गया। इससे सैकड़ों वाहन वहां फंस गए। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद तीन संदेहियों को चिह्नित किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया। एसीपी राकेश बघेल ने बताया कि निशातपुरा क्षेत्र से जो झांकी आ रही थी उस पर पथराव हुआ था। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई थी।

TOP 10 News Today 9 Sept 2025

6 . एनएचएम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा — जल सत्याग्रह से जताया विरोध, 23वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

रायपुर : नियमितीकरण, ग्रेड पे और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी पिछले 23 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज कर्मचारियों ने बड़ी रैली निकालकर पिकरी तालाब में पहुँचकर जल सत्याग्रह किया और शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज़ बुलंद की। कर्मचारियों ने कहा कि—हम आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते हैं, किंतु हमें स्वयं मेडिकल अवकाश, ग्रेड पे और सामाजिक सुरक्षा तक का लाभ नहीं मिलता। लंबित 27% वेतन वृद्धि, चिकित्सा परिचिया,अनुकंपा नियुक्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी है।

7 . CRPF जवान ने खुद को मारी मारी, सुसाइड नोट में बताई वजह

Sukma News : सुकमा। इंजरम स्थित 219 बटालियन सीआरपीएफ के जवान नीलेश कुमार ने बीती रात अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात लगभग 10.30 बजे हुई। जवान नीलेश कुमार ने एक 6 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया गया है। नीलेश मध्य प्रदेश का रहने वाला था। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है और पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारी पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

8 . ढाबा पर खाना बनाने वाले कुक को 46 करोड़ रुपए का आयकर विभाग का नोटिस

ग्वालियर : ग्वालियर चंबल से एक ऐसा मामला समाने आया है…. जो सबको हैरान कर देगा। क्योंकि यहां, कुक हेल्पर को 46 करोड़ रुपए का आयकर विभाग ने नोटिस दिया है। नोटिस मिलने के बाद…. कुक की हालत खराब है, वो कहता उसकी सैलरी तो 8-10 हजार रुपए है। लेकिन उसके साथ पीएफ के अकाउंट खुलवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लिया है…. जब उसकी फरियाद किसी ने नही सुनी है, तो उसने हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में गुहार लगाई है..एक निजी होटल…. खाना बना रहे है, इस शख्स का नाम रविंद्र सिंह चौहान है। रविंद्र भिंड के रहने वाले है। इनके एकाउंट से 46 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। यह बात आयकर विभाग के दिए गए नोटिस के बाद सामने आई है। दरअसल रोजी-रोटी की तलाश में पुणे पहुंचा रविंद्र सिंह चौहान एक कंपनी में काम करने लगा.. 9 अप्रैल 2025 को घर पर एक कागज आया, जो अंग्रेजी में था। घर पर पत्नी और बच्चे थे। न मैं ज्यादा पढ़ा-लिखा हूं न पत्नी। हमारे समझ में तो कुछ आया नहीं, इसलिए हम बात को भूल गए।

9 . डॉक्टर बना जल्लाद खंभे से बांधकर युवक को पीटा, मौत के बाद मचा बवाल

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक डॉक्टर और उसके साथियों ने युवक को चोरी के शक में खेत पर बुलाकर बेरहमी से खंभे से बांधकर पीटा, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि आरोपी डॉक्टर आशीष गुप्ता ने मृतक रामकृष्ण को शराब पिलाकर खेत में बुलाया और चोरी के मामले में पूछताछ का बहाना बनाया। इसके बाद उसके साथी मोनू उर्फ नंदलाल चौरे, राजा मरकाम, चंचलेश सूर्यवंशी, नमन उइके और नीलेश कहार ने युवक को नायलॉन की रस्सी से खंभे से बांधा और बांस के डंडे व प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पीटा।

10 . रायपुर में गणेश झांकी के दौरान बवाल

रायपुर : रायपुर में गणेश झांकी के दौरान जमकर लात-घूंसे चले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर से हमला करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला जयस्तंभ चौक के पास का है। गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान आपसी धक्का-मुक्की के चलते दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे और कुछ के कपड़े तक फट गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लड़के हाथों में ईंट और पत्थर लेकर हमला कर रहे हैं। कई लोगों को चोटें भी आई हैं। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories