Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal News : संत समाज की बड़ी पहल: गौ माता को...

Bhopal News : संत समाज की बड़ी पहल: गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की मांग

भोपाल। महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने आज प्रदेशभर में गौ संरक्षण के लिए आयोजित होने वाली “गौ माता न्याय यात्रा” की घोषणा की। यह यात्रा 7 से 14 अक्टूबर तक आयोजित होगी और नर्मदापुरम से भोपाल तक चलेगी।

प्रेस वार्ता में कंप्यूटर बाबा ने कहा कि इस यात्रा में हजारों साधु-संत, किसान और गौ सेवक भाग लेंगे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा देने और गौ संरक्षण पर सरकार की अनदेखी को रोकने की मांग की जाएगी।

Read News : Mungeli News : जल सत्याग्रह पर NHM कर्मचारी: अनिश्चितकालीन हड़ताल के 23वें दिन सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

कंप्यूटर बाबा ने कहा, “अब जगाने का समय आ गया है। गौ माता सनातन धर्म की जननी हैं और उनकी हालत दयनीय है। संत समाज इस आंदोलन के माध्यम से गौ रक्षा की आवाज बुलंद करेगा।”

Read News : Vice Presidential Election Live : वोटिंग समाप्त, अब नतीजों का इंतजार

संत समाज ने स्पष्ट किया कि आंदोलन का विरोध करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा कंप्यूटर बाबा यात्रा के लिए जिलों में भिक्षा भी करेंगे, ताकि इस आंदोलन को मजबूती दी जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here