संवाददाता किशोर नाथ राजगुरु/शाजापुर। शाजापुर शहर के पाटीदार नर्सिंग होम में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ड्रेसिंग रूम में ब्लैक कोबरा दिखाई दिया। अचानक सांप को देख मरीज और अस्पताल का स्टाफ दहशत में आ गया।
Read News : Chhindwara News : बाघ के हमले से फैली दहशत, खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ का हमला, गंभीर रूप से घायल
अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत रेस्क्यू एक्सपर्ट जितेंद्र मालवीय को सूचना दी। सूचना मिलते ही मालवीय मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्होंने करीब 4 से 5 फीट लंबे कोबरा को पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद कोबरा को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
सांप के पकड़े जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन और मरीजों ने राहत की सांस ली।











