Indore News : इंदौर : इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के छावनी स्थित एक पूजन सामग्री की दुकान से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुकान पर बिक रही सामग्री को कथित रूप से भागवत गीता के पन्नों में लपेटकर ग्राहकों को दिया गया। इस पर आपत्ति जताते हुए एक ग्राहक थाने पहुंचा और लिखित आवेदन दिया गया है।
Indore News : दरअसल इंदौर की संयोगितागंज पुलिस ने शिकायत के बाद इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में दुकानदारों का कहना है कि संबंधित सामग्री उनकी दुकान पर पैक होकर ही थोक बाजार से आई थी। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि पैकिंग उनके द्वारा की गई है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि सामग्री गीता के पन्नों में पैक की गई है।
Indore News : फिलहाल संयोगितागंज पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच की जा रही है। एसीपी ने बताया कि यदि जांच में धार्मिक भावनाओं से छेड़छाड़ की पुष्टि होती है, तो संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा।फिलहाल पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि पैकिंग कहां से हुई और इसमें किसकी लापरवाही सामने आती है।











