Jabalpur News : जबलपुर। बसेड़ी सोसायटी के एमएलटी वेयरहाउस स्थित उपार्जन केंद्र में मूंग और उड़द की खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर सहायक संचालक कृषि रवि आम्रवंशी ने भेड़ाघाट थाने में 10 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
Jabalpur News : आरोपियों में समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, सर्वेयर, केंद्रीय सहकारी बैंक शहपुरा के शाखा प्रबंधक और गोदाम संचालक शामिल हैं। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर अवैध लाभ कमाने की नीयत से धोखाधड़ी और षड्यंत्र किया, जिससे किसानों और शासन को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा।
जिला स्तरीय जांच दल की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि ऑनलाइन दर्ज खरीदी और वास्तविक भंडारण में 2,187 क्विंटल मूंग-उड़द कम पाई गई, जिसकी कीमत करीब 1.86 करोड़ रुपए है।
कलेक्टर ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे और भी बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।











