Friday, May 8, 2026
30.1 C
Raipur

CM Mohan Yadav : देवतालाब में मुख्यमंत्री मोहन यादव का “विकास व श्रद्धा संगम” — बहुती जलप्रपात को पर्यटन हब बनाने का ऐलान, 241 करोड़ की सौगात

CM Mohan Yadav : अभय मिश्रा/मऊगंज : मऊगंज जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवतालाब विधानसभा में अपने प्रथम दौरे के दौरान श्रद्धा और विकास—दोनों की मजबूत नींव रखी। प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना से दिन की शुरुआत करते हुए उन्होंने बहुती जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। इसके साथ ही मंच से 241 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देकर जनता को विश्वास और विकास का भरोसा दिया। तो आइए, आपको लिए चलते हैं उस ऐतिहासिक दिन की झलकियों की ओर—जहां एक ओर मंदिरों की घंटियों की गूंज थी, वहीं दूसरी ओर घोषणाओं की गूंज से जनता उत्साहित थी।

CM Mohan Yadav : देवतालाब की सुबह आज कुछ खास थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन से पहले ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ था। गांव-गांव सजे हुए थे और हर चेहरे पर उम्मीद की झलक थी।मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत देवतालाब के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना से की और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के सबसे गहरे जलप्रपात — बहुती — का दौरा कर उसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “ऐसे स्थलों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोज़गार के अवसर भी मिलेंगे।

CM Mohan Yadav : सभा स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए ‘लाडली बहना योजना’ की बात की और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा:कांग्रेस ने बहनों को एक रुपया तक नहीं दिया। अब जब हमारी सरकार ₹1250 दे रही है, तो उसे बदनाम किया जा रहा है। कांग्रेस कहती है कि महिलाएं इस पैसे से शराब खरीदती हैं — ये केवल योजना नहीं, महिलाओं का भी अपमान है।

CM Mohan Yadav : इसके बाद मुख्यमंत्री ने देवतालाब को तहसील बनाने, नईगढ़ी को नया अनुभाग घोषित करने के साथ-साथ कॉलेज में ऑडिटोरियम व अतिरिक्त कक्ष, छात्रावास भवन, अस्पताल निर्माण और अष्टभुजी माता मंदिर व शिव मंदिर परिसर को ‘शिवलोक’ के रूप में विकसित करने जैसी कई घोषणाएं कीं।

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री ने कहा: आज हमने 241 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से 23 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया है — यह विकास की दिशा में एक मजबूत शुरुआत है।

CM Mohan Yadav : इतना ही नहीं, उन्होंने मऊगंज जिले के घूरेहटा गांव में पतंजलि समूह द्वारा प्रस्तावित 1000 करोड़ रुपये के फूड पार्क की भी जानकारी दी, जिससे हजारों युवाओं को रोज़गार मिलने की संभावनाएं हैं।

CM Mohan Yadav : जनता की तालियों और उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल एक रस्म नहीं, बल्कि मऊगंज के विकास को नई रफ्तार देने वाला एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

pm-janman-road-corruption-manipat: करोड़ों की सड़क चंद दिनों में उखड़ी! PM जनमन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

pm-janman-road-corruption-manipat: अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना...

umaria-health-center-construction-inspection: 5.73 करोड़ के अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी! कलेक्टर ने घटिया काम देख जताई नाराजगी

umaria-health-center-construction-inspection: उमरिया जिले के नौरोजाबाद में निर्माणाधीन 30 बिस्तरीय...

Related Articles

Popular Categories