Monday, September 7, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Satna News : सतना में दिल दहला देने वाली वारदात: 11 साल...

Satna News : सतना में दिल दहला देने वाली वारदात: 11 साल के बच्चे की हत्या, शव नीले ड्रम में छिपाकर फरार आरोपी

Satna News
Satna News

Satna News :सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 11 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को नीले ड्रम में छिपा दिया गया। यह मामला कोलगवां थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी का है।

Satna News :मृतक की पहचान शिवराज रजक के रूप में हुई है, जो कक्षा 5वीं का छात्र था। जानकारी के अनुसार, आरोपी मथुरा रजक नाम का व्यक्ति बच्चे की मां से शादी करना चाहता था। महिला के इंकार करने पर उसने हत्या की साजिश रची।

Satna News :घटना के दिन आरोपी घर पहुंचा, लेकिन उस समय महिला मौजूद नहीं थी और बच्चा घर में अकेला था। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को नीले ड्रम में छिपाया, घर में ताला लगाया और फरार हो गया।

Satna News :जब बच्चे की मां घर लौटीं तो दरवाजा बंद मिला और बेटा गायब था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां कमरे में खून के निशान मिले। तलाशी के दौरान नीले ड्रम से बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here