Etawah Road Accident : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत…

Parivesh
Etawah Road Accident

Etawah Road Accident : इटावा, उत्तर प्रदेश। इटावा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मां, उसकी 2 साल की बेटी और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।

Etawah Road Accident : क्या है पूरा मामला?

घटना बकेवर थाना क्षेत्र के बहेड़ा ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर हुई। सोनी (40) अपने भतीजे कवींद्र (24) और 2 साल की बेटी बेटू के साथ डॉक्टर के पास गई थीं। डॉक्टर से मिलकर जब वे वापस अपने गाँव लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *