Minister Kedar Kashyap : मंत्री केदार कश्यप पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा – मंत्री ने बताया भ्रामक प्रचार, देखें वीडियो

Minister Kedar Kashyap : रायपुर: छत्तीसगढ़ के वन, जलवायु परिवर्तन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप पर जगदलपुर सर्किट हाउस के एक संविदा कर्मचारी खितेंद्र पांडेय ने मारपीट और अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। कर्मचारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया कि दरवाजा समय पर नहीं खोलने की बात पर मंत्री ने गालियां दीं, कॉलर पकड़कर दो से तीन थप्पड़ मारे और जूता उठाकर धमकाया।

Minister Kedar Kashyap : खितेंद्र पांडेय ने बताया कि वह बीते 20 वर्षों से सर्किट हाउस में कार्यरत हैं और पहली बार उन्हें ऐसा व्यवहार झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि घटना शनिवार शाम की है, जब वह नाश्ता बना रहे थे, तभी मंत्री के सुरक्षाकर्मी उन्हें बुलाकर कमरे में ले गए, जहां मंत्री ने बदसलूकी की। खितेंद्र ने यह भी बताया कि वे लकवे के मरीज हैं और सेहत ठीक नहीं होने की वजह से ताला खोलने में देर हो गई थी।

 

Minister Kedar Kashyap : इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे शर्मनाक बताया और कहा कि मंत्री ने अपने पिता बलिराम कश्यप की छवि की भी परवाह नहीं की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि क्या सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ही मां हैं? उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक माफी और भाजपा से तत्काल इस्तीफा लेने की मांग की है।

 

 

Minister Kedar Kashyap : आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है और अब भ्रामक प्रचार का सहारा ले रही है। कश्यप ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है, कांग्रेस झूठी कहानियां गढ़कर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस राजनीति में गिरावट की सारी सीमाएं पार कर चुकी है। फिलहाल इस विवाद पर भाजपा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories