CG News : माकड़ी विकासखंड में शिक्षक सम्मान, समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बने शिक्षक

0
198

माकड़ी : विकासखंड माकड़ी की ग्राम पंचायत मगेदा में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त और वर्तमान में सेवा दे रहे शिक्षकों को उनके समर्पित कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

Read News : CG NEWS : शराब घोटाला मामला: की न्यायिक हिरासत बढ़ी, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में ठेड़गुराम नेताम, सेंधीलाल नेताम, संतुराम प्रभाकर, बिरबल सिंह वट्टी, मंगल राम सोरी और मगेदा संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। समारोह में शिक्षकों को शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

संकुल समन्वयक नारायण साहू ने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं और शिक्षा केवल ज्ञान का संचार नहीं करती, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाती है। संकुल प्राचार्य रमेश प्रधान ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक पहल कर रही है ताकि दूरस्थ अंचलों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

Read News : CG NEWS : फिल्मी अंदाज में ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे गाड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में भुनेश्वर पुजारी, सेंधीलाल नेताम, ठेड़गुराम नेताम, संतुराम प्रभाकर, गजेन्द्र सिंह दमक सहित अन्य शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच रजन बाई नेताम, उपसरपंच समरथ मरकाम, और अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का संचालन गरिमामय माहौल में किया गया और अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here