Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh Big Breaking: पीडीएस मशीनों में टेंपरिंग कर 2.2 करोड़ रुपये के राशन...

Big Breaking: पीडीएस मशीनों में टेंपरिंग कर 2.2 करोड़ रुपये के राशन में गबन, जिला प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

जबलपुर : जबलपुर में सरकारी राशन घोटाले का मामला सामने आया है, जिसमें पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम) मशीनों में टेंपरिंग कर 2 करोड़ 20 लाख रुपये के राशन में गबन किया गया। जिला प्रशासन ने इस संबंध में चार शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों सहित कुल 33 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

FIR दर्ज  FIR 05-Sep-2025 00-20-19

जांच में सामने आया कि तत्कालीन जिला आपूर्ति नियंत्रक और कनिष्ठ अभियंताओं को जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई थी। वर्ष 2022 में राशन दुकानों की पीडीएस मशीनों के लॉगिन आईडी का दुरुपयोग किया गया और रिकॉर्ड्स में गलत जानकारी दर्ज की गई।

हैदराबाद की NIC एजेंसी ने गड़बड़ी की रिपोर्ट फूड कमिश्नर को दी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने 11 राशन दुकानों के खिलाफ जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद FIR दर्ज की गई।

जबलपुर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में षड़यंत्र, धोखाधड़ी और सरकारी अनाज में हेरा-फेरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बाइट:
जितेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी क्राइम, जबलपुर – “जांच में सभी तथ्य सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। हम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और सभी दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेंगे।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here