Rewa News : रीवा : रीवा में प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद आरोपियों ने दो युवकों पर सरेआम हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Rewa News : यह घटना शहर के समान थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, पचमठा निवासी प्रांजल पाठक और चाणक्यपुरी निवासी प्रखर शुक्ला बुधवार की शाम रतहरा गए थे, जहां उनका एक युवक से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर बाद, आरोपी पक्ष से छह से अधिक लोग डंडे और लोहे की रॉड लेकर आ गए और दोनों युवकों पर हमला कर दिया।
सरेराह हुई इस मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जुटने के बाद आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।











