बाढ़ से बेहाल ग्वालियर : बाढ़ जैसे हालात, 50 से ज़्यादा घर डूबे…

Parivesh

बाढ़ से बेहाल ग्वालियर : ग्वालियर: पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने ग्वालियर में कहर बरपा रखा है। नदी-नाले और बांध पूरी तरह से उफान पर हैं, जिससे शहर के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

बाढ़ से बेहाल ग्वालियर : सबसे ज्यादा प्रभावित ग्वालियर नगर निगम का वार्ड नंबर 60 है, जहाँ अलापुर बांध से छोड़े गए पानी के कारण 50 से अधिक घरों में पानी भर गया है। ललियापुरा इलाके के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं और कमर तक भरे पानी में से निकलकर जरूरी काम करने को मजबूर हैं। कई परिवारों ने अपने रिश्तेदारों के यहाँ शरण ली है।

स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा है, क्योंकि अभी तक पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालाँकि, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुँचकर लोगों को उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *