Indore News : वकील बनकर महिला से लाखों की ठगी…

Parivesh
Indore News

Indore News : इंदौर, मध्य प्रदेश। हीरानगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने खुद को वकील बताकर शादी के विवाद में फंसे एक व्यक्ति से 3 लाख रुपये की ठगी की है।

Indore News : एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने ललितपुर न्यायालय में तलाक का केस दायर कर दिया। पीड़ित चाहता था कि कोई इंदौर का वकील उसका केस संभाले। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरसी शर्मा नामक एक महिला से हुई।

पीड़ित का आरोप है कि महिला ने खुद को वकील बताया और केस सुलझाने का भरोसा दिलाया। उसने फोन पर बात करते हुए पीड़ित से लगभग 3 लाख रुपये ले लिए। लेकिन इसके बाद न तो वह कोर्ट में पेश हुई और न ही पैसे वापस किए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो महिला ने साफ इनकार कर दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हीरानगर थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी महिला की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा दी गई सीमित जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सबूत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *