Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैरवा समाज के फूल डोल...

Ujjain News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैरवा समाज के फूल डोल चल समारोह में हुए शामिल…

Ujjain News
Ujjain News

Ujjain News : उज्जैन। ढोल ग्यारस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में बैरवा समाज द्वारा आयोजित फूल डोल चल समारोह में शामिल हुए। वे रात में तीन बत्ती चौराहे से टावर चौक तक पैदल चलकर इस समारोह का हिस्सा बने।

Ujjain News : पूरे रास्ते में जगह-जगह बने स्वागत मंचों पर मुख्यमंत्री का पुष्पमाला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैरवा समाज के प्रत्येक अखाड़े को 11-11 हजार रुपये और सभी झांकियों को 25-25 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।

डॉ. यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में इस चल समारोह में वृंदावन जैसा आनंद आ रहा है। उन्होंने कामना की कि यह आयोजन हर साल और भव्य हो। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को ढोल ग्यारस की शुभकामनाएं भी दीं।

फूल डोल कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजूर वाली मस्जिद के पास नगर गणेश चौराहे पर गणेश जी की महाआरती कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल सहित कई स्थानीय नेता और बैरवा समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here