Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh सिंगरौली में सड़क हादसा : कोल ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला,...

सिंगरौली में सड़क हादसा : कोल ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत…

सिंगरौली में सड़क हादसा
सिंगरौली में सड़क हादसा

सिंगरौली में सड़क हादसा : सिंगरौली, मध्य प्रदेश। सिंगरौली जिले के परसौना-बरगवां मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोल परिवहन में लगी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया।

सिंगरौली में सड़क हादसा : यह घटना राजसरई पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक की पहचान नौगई निवासी के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद, ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन और परिवहन कंपनियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम लोगों को शांत कराने और हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here