Rewa News : जांच में खुली पोल : चेन स्नेचिंग की शिकायत निकली झूठी, अब शिकायतकर्ता पर होगी कार्रवाई…

Parivesh
Rewa News

Rewa News : रीवा : शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ चेन स्नेचिंग की झूठी शिकायत दर्ज कराई, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यह पूरा मामला फर्जी निकला। पुलिस अब शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Rewa News : निराला नगर निवासी एक व्यक्ति ने विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दी कि जब वह अपनी मां को चिरहुला मंदिर ले गया था, तब कुछ नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ चेन स्नेचिंग और लूट की वारदात को अंजाम दिया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर तुरंत एक टीम गठित की, जिसमें साइबर सेल को भी शामिल किया गया। टीम ने तत्काल जांच शुरू की और पड़ोसियों से पूछताछ की। साथ ही, पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता द्वारा बताई गई घटना का कोई सबूत नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में भी किसी तरह की वारदात नजर नहीं आई। नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक ने बताया कि शिकायत के हर पहलू की जांच की गई, लेकिन कोई भी तथ्य सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके लिए फरियादी को नोटिस जारी किया गया है और जल्द ही उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *