Indigo Flight Emergency Landing : इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, 272 यात्री बाल-बाल बचे…

0
211
Indigo Flight Emergency Landing
Indigo Flight Emergency Landing

Indigo Flight Emergency Landing : नागपुर। नागपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। कोलकाता के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E812 हवा में एक पक्षी से टकरा गई। झटके के बाद विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान में सवार सभी 272 यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

Indigo Flight Emergency Landing : घटना के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी, लेकिन पायलट और क्रू ने सभी को शांत रहने की अपील की। एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रूही ने पुष्टि की कि यह मामला बर्ड हिट (Bird Hit) का है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, बर्ड हिट उड़ान के दौरान सबसे गंभीर खतरों में से एक माना जाता है, खासतौर पर टेक-ऑफ और लैंडिंग के समय। कई बार इंजन में पक्षी फंसने से बड़े हादसे हो सकते हैं।

गौरतलब है कि इसी तरह की घटना 2 जून को रांची में भी हुई थी, जब इंडिगो की एक फ्लाइट को पक्षी से टकराने के बाद आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here