Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : गणेश पंडाल के सामने जमीन से फूटी दूध जैसी...

MP News : गणेश पंडाल के सामने जमीन से फूटी दूध जैसी धारा, देखने उमड़ा लोगो का हुजूम…देखें वीडियो

MP News
MP News

MP News : मंडला। मध्यप्रदेश के महाराजपुर आंगन तिराहा में भगवान गणेश पंडाल के सामने जमीन से अचानक सफेद तरल पदार्थ निकलने लगा, जिसे लोग दूध समझकर पूजा-अर्चना करने लगे। देखते ही देखते इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

MP News : भीड़ ने नारियल और फूल चढ़ाकर इस घटना को भगवान गणेश का चमत्कार मान लिया। कई लोग इसे प्रसाद समझकर बर्तन में भरकर ले जाने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

महाराजपुर पुलिस और पालिका प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह सीवर लाइन का केमिकल होने की संभावना जताई जा रही है, जो सीवर लाइन से बाहर निकल रहा है। फिलहाल सटीक वास्तविकता की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों की उत्सुकता अभी भी बरकरार है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here