Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh शराब कोचिया मामला : रतनपुर टीआई लाइन अटैच…

शराब कोचिया मामला : रतनपुर टीआई लाइन अटैच…

शराब कोचिया मामला
शराब कोचिया मामला

शराब कोचिया मामला : बिलासपुर। शराब कोचिया को रकम लेकर छोड़ने के मामले में दो आरक्षक पहले ही निलंबित हो चुके हैं, अब इस मामले में रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान पर कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में अटैच कर दिया।

शराब कोचिया मामला : जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निर्देश दिए जाते रहे हैं कि अधीनस्थ कर्मियों पर कड़ा नियंत्रण और अनुशासन बनाए रखा जाए। 20 अगस्त को हुई बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना और चौकी प्रभारियों को यह स्पष्ट किया गया था कि थाना प्रभारी अपने स्टाफ में अनुशासन बनाए रखें।

इसके बावजूद 26 अगस्त को रतनपुर थाने के आरक्षक संजय खांडे और सुदर्शन मरकाम ने बिना प्रभारी को जानकारी दिए कुआंजती गांव, बालाबाला ग्राम, सिल्ली मोड़ में रेड कर शराब कोचिया को रकम लेकर छोड़ दिया। इस मामले में दोनों आरक्षक पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस घटना को गंभीर मानते हुए थाना प्रभारी पर कठोर कार्रवाई की।

इस कदम से यह संदेश दिया गया है कि अधीनस्थों की हरकतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस विभाग में अनुशासन कायम रखना प्राथमिकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here