HomeNationalOdisha News : 64 वर्षीय ने मोबाइल ऐप से 200 लोगों से...

Odisha News : 64 वर्षीय ने मोबाइल ऐप से 200 लोगों से ठगी कर लाखों रुपये उगाहे, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

बालासोर/कटक: ओडिशा के बालासोर जिले के 64 वर्षीय पार्थ सारथी दास को 200 लोगों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने ‘Huge App’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए लोगों को चेन मार्केटिंग योजना में निवेश के लिए लुभाया।

Read News : Singrauli News : शाह मेडिकल क्लिनिक पर बिना डिग्री और ट्रेनिंग के इलाज, मरीजों की जिंदगी खतरे में

शुरुआत में कुछ निवेशकों को रिटर्न देकर उनका भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने लाखों रुपये वसूल किए और फिर एप बंद कर दिया। योजना में प्रत्येक सदस्य से 16,500 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया गया और ज्यादा लोगों को जोड़ने पर प्रोत्साहन मिलता था। 15 अगस्त को वार्षिक मेंटेनेंस शुल्क के रूप में 4,950 रुपये और जमा करने को कहा गया, जिसे कई निवेशकों ने दे दिया।

जब एप बंद हो गया, तो पीड़ितों को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और 28 अगस्त को कटक साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि यह ठगी ग्रामीण इलाकों तक फैली हुई थी।

Read News : Jabalpur News : फ्लाई ओवर का निरीक्षण करने पहुंचे राकेश सिंह, गंदगी और रील बनाने पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश

साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपी को बालासोर के चांदिपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास 68,000 रुपये नकद और 2.51 लाख रुपये वाला बैंक खाता फ्रीज किया। कटक डीसीपी खिलारी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने बताया कि मामले में पहले भी एक आरोपी को टांगी क्षेत्र से गिरफ्तार किया जा चुका है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here