HomeMadhya PradeshObjectionable Comment : राहुल गांधी का पुतला दहन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Objectionable Comment : राहुल गांधी का पुतला दहन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जबलपुर में गुस्सा फूटा

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

जबलपुर। जबलपुर में रविवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर मालवीय चौक में पुतले को आग के हवाले कर दिया।

Read News : Shajapur News : ग्राम पंचायत में मां के नाम लगाए गए 251 पौधे, पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

यह विरोध उस बयान को लेकर हुआ, जो राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से दिया था। महिला मोर्चा की नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से देश की महिलाओं और प्रधानमंत्री की मां से माफी मांगें।

अर्थी जुलूस और जनसभा में जबलपुर के सांसद आशीष दुबे और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक करार देते हुए कांग्रेस पार्टी पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

Read News : karma tihar : कर्मा तिहार पर कंवर जनजातीय समुदाय ने सराई पत्ते से दिया सांसद-विधायक को निमंत्रण

इसी बीच कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के हालिया बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई। पटवारी ने कहा था कि “प्रदेश की महिलाएं ज्यादा शराब पीती हैं।” भाजपा नेताओं ने इसे महिलाओं का घोर अपमान बताया और कहा कि कांग्रेस लगातार समाज में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचा रही है।

Read News :  CG News : मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता : 35 हजार लीटर स्पिरिट के साथ 4 अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

  • राकेश सिंह, कैबिनेट मंत्री (मध्यप्रदेश) – “राहुल गांधी और जीतू पटवारी दोनों ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।”

  • आशीष दुबे, सांसद, जबलपुर – “प्रधानमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।”

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here