HomeChhattisgarhBijapur Crime News : आवासीय विद्यालय में 9वीं की छात्रा की संदिग्ध...

Bijapur Crime News : आवासीय विद्यालय में 9वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा…

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Bijapur Crime News : बीजापुर। ग्राम नैमेड स्थित कन्या आवासीय विद्यालय में 9वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। छात्रा का शव हॉस्टल परिसर के कपड़े सुखाने वाले कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। साथी छात्राओं ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Bijapur Crime News : घटना की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि शव तक देखने नहीं दिया गया और प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। परिजनों ने आशंका जताई कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि अनहोनी हो सकती है।

नैमेड थाना प्रभारी हरिनाथ रावत ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। छात्रा की सहेलियों और विद्यालय स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया ने कहा कि मामले की जांच एसडीएम स्तर पर करवाई जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here