Chhattisgarh News : कुम्हारी सीएमओ सस्पेंड……..

Parivesh

कुम्हारी, 11 मई 2025 : Chhattisgarh News : कुम्हारी नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) नेतराम चंद्राकर को उनके कार्यों में लापरवाही और योजनाओं की धीमी प्रगति के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव द्वारा 9 मई को किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री साव ने नगर पालिका कार्यालय में अपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता और सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में अत्यधिक धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया।

इसके साथ ही, “सुशासन तिहार” के अंतर्गत नागरिकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों के समय पर निराकरण में ढिलाई को लेकर भी उप मुख्यमंत्री ने असहमति जताई। कई कर्मचारी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए, जिस पर श्री साव ने उनके विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

श्री साव ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्यों को सुनिश्चित करना है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *