Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

CG NEWS : ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, पुलिस ने निगरानी बदमाश मनोज झरिया और साथी को हथियार सहित किया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा जेल

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा । घरघोड़ा थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश मनोज झरिया और उसके ढाबा में काम करने वाले सुनील सिदार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की सख्त कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला ग्राम डूमरपाली निवासी 33 वर्षीय लालजीत सोनार की शिकायत पर दर्ज किया गया।

CG NEWS : पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 10 बजे मनोज झरिया ने फोन कर अपने ढाबा बुलाया और जबरन काम करने का दबाव डाला। लालजीत ने मना किया तो आरोपी मनोज और उसके ढाबा कर्मचारी सुनील ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया, साथ ही धारदार हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे लालजीत वहां से भाग निकला और दूसरे दिन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

CG NEWS : शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 224/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने पीड़ित का मेडिकल कराते हुए तत्परता से आरोपियों की तलाश की और अपने स्टाफ के साथ मनोज झरिया के ढाबा पर दबिश दी। मनोज कुमार झरिया थानाक्षेत्र का निगरानी बदमाश है, मौके पर दोनों आरोपी मिले, जिन्हें पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मनोज झरिया से घटना में प्रयुक्त डंडा और लोहे का तलवारनुमा हथियार तथा सुनील सिदार से एक डंडा बरामद किया गया।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपियों में 38 वर्षीय मनोज कुमार झरिया पिता महेश्वर झरिया निवासी डूमरपाली कुडुमकेला और 29 वर्षीय सुनील सिदार पिता चैन कुमार सिदार निवासी कोटमी थाना डभरा, जिला सक्ति शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ सहायक उपनिरीक्षक संजीवन वर्मा और आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, हरीश पटेल, प्रहलाद भगत भी शामिल रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : ग्वालियर में पति का खौफनाक रूप, घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी पर चाकू से हमला

निशानेबाज न्यूज डेस्क : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पति-पत्नी...

M.P News : महू में खूंखार कुत्ते का हमला, 4 लोग घायल, CCTV फुटेज वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले...

M.P News : इंदौर के पास तेंदुए का हमला, खेत में काम कर रहे किसान पर झपटा

निशानेबाज न्यूज डेस्क : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर...

M.P News : वाराणसी में CM मोहन यादव ने लिया कचौड़ी-जलेबी का स्वाद, तस्वीरें वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ....

M.P News : IAS संतोष वर्मा विवाद में नया मोड़, सरकार ने नहीं माना अजाक्स पदाधिकारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी...

Related Articles

Popular Categories