Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में नकाबपोश लुटेरों ने एक CISF जवान को निशाना बनाया और उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। यह घटना माना थाना क्षेत्र की है। जवान ड्यूटी पर जा रहा था और सुबह करीब 4 बजे स्कूटी से निकला था। शारदा विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले जवान जी शांता CISF में आरक्षक के पद पर तैनात हैं।
Raipur Crime : बताया गया कि वह VIP रेस्टोरेंट के पास से गुजर रहा था, तभी सड़क पर एक गाय बैठी होने की वजह से उसे अपनी स्कूटी धीमी करनी पड़ी। इसी दौरान तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधे वहां पहुंचे और उसे डराने-धमकाने लगे। उन्होंने जवान से उसके पास मौजूद सामान देने को कहा। जब जवान ने मना किया, तो उन्होंने उसकी स्कूटी छीन ली और मौके से भाग निकले।
Raipur Crime : घटना के बाद जवान ने अपने अधिकारियों को सूचना दी और माना थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।











