CG News : भव्य केदारनाथ थीम पंडाल में विराजे गजानंद, कृष्ण वाटिका कॉलोनी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

CG News : गौरी शंकर गुप्ता / घरघोड़ा। गणेशोत्सव के अवसर पर बोईरदादर स्थित कृष्ण वाटिका कॉलोनी में इस वर्ष भव्य “केदारनाथ थीम पंडाल” तैयार किया गया है। सात वर्षों से लगातार मनाए जा रहे इस आयोजन में इस बार कालोनीवासियों ने बाबा केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के स्वरूप को पंडाल के रूप में सजाने का निर्णय लिया। 60 फीट ऊंचे इस पंडाल में 7 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान है। पंडाल की सजावट में 20 कारीगरों ने 10 दिन तक मेहनत की और इस्तेमाल किया गया कपड़ा सीधे सूरत से मंगाया गया। थर्माकोल से आकर्षक सजावट का कार्य बापी दा ने किया।

CG News : इस आयोजन में समिति अध्यक्ष अमित तिवारी, सचिव विनय त्रिपाठी, सांस्कृतिक सचिव लोकनाथ साहू, कोषाध्यक्ष अश्विन श्रीवास, संरक्षक पवन झा, उदयनारण सिंह, अरुण झा सहित अन्य सदस्यों व कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा। 30 अगस्त को भजन संध्या और 31 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें रायगढ़वासी भी शामिल हो सकेंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories