Bijapur News : बीजापुर : बीजापुर से फिर खौफनाक खबर सामने आई है। नक्सलियों ने 3 दिन में 2 शिक्षादूत समेत 3 लोगों की हत्या कर दी। ताज़ा मामला गंगालूर थाना इलाके का है, जहां शिक्षादूत कल्लू ताती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि स्कूल से घर लौटते वक्त नक्सलियों ने उनका अपहरण किया और पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर देर रात धारदार हथियार से मार डाला। मृतक नेन्द्रा गांव में पदस्थ थे और मूल रूप से कल्लू तोड़का गांव के रहने वाले थे।
Bijapur News : पिछले तीन दिनों में यह तीसरी वारदात है। इससे पहले मनकेली में सुरेश कोरसा की हत्या की गई थी, वहीं बीजापुर-सुकमा सीमा पर पदस्थ शिक्षादूत लक्ष्मण बाडसे को भी घर से निकालकर मार डाला गया था। इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है, जिनमें 5 बीजापुर और 4 सुकमा जिले के हैं। सभी मामलों में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है।
Bijapur News : वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है। नक्सली लंबे समय से शिक्षादूतों को निशाना बना रहे हैं, खासकर तब से जब बंद पड़े स्कूल दोबारा शुरू हुए हैं। लगातार होती वारदातों ने शिक्षकों और ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। प्रशासन के सामने शिक्षकों की सुरक्षा और इलाके में शांति स्थापित करना बड़ी चुनौती बन चुकी है।











