इंदौर, 29 अगस्त 2025 – शहर के जिंसी चौराहा पर एक भड़काऊ बैनर लगाए जाने से इलाके में तनाव उत्पन्न होने का खतरा पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार, चौराहे पर लगे हरे रंग के कपड़े पर ‘इस्लाम जिंदाबाद’ लिखा हुआ था।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और तुरंत एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) को इसकी जानकारी दी। उन्होंने भड़काऊ बैनर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस बैनर की शिकायत मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अधिकारियों से भी की गई है। पुलिस ने फिलहाल स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read News : Jabalpur News : जबलपुर में हेलमेट पहनकर ज्वेलरी चोरी, 6 लाख के गहने ले उड़े चोर
हिंदू संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे भड़काऊ बैनर लगाते रहे तो वे कानूनी और सामाजिक कार्रवाई के लिए आगे बढ़ेंगे।











