CG News : बच्चों के सामने तीजा मनाकर लौटी पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

0
236

CG News :  रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में चरित्र संदेह के चलते पति ने अपनी पत्नी की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब पत्नी अपने बच्चों को खाना परोस रही थी। घटना में पत्नी को बचाने आए आरोपी के पिता को भी चोटें आईं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कृष्ण कुमार सेन ने बताया कि उनका बेटा मुकेश सिंह अपनी पत्नी प्रियंका और दो बच्चों के साथ ऊपर के कमरे में रहता है। 27 अगस्त की शाम प्रियंका तीजा का त्यौहार मनाकर मायके से ससुराल लौटी थी। रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान मुकेश ने पत्नी के चरित्र पर शक जताते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

Read News : Vice Presidential Post : नक्सल पीड़ितों की चीख दिल्ली तक पहुंची, शांति समिति ने कहा – रेड्डी को वोट देना पीड़ा को बढ़ावा देना

सिर पर रॉड से हमला
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में रखी लोहे की रॉड उठाई और खाना परोस रही प्रियंका के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से प्रियंका जमीन पर गिर पड़ी और लहूलुहान हो गई। शोर मचने पर बच्चे रोने लगे। बचाने पहुंचे पिता कृष्ण कुमार पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ और आंख के पास चोटें आईं।

इलाज के दौरान मौत
परिजन घायल प्रियंका को अभनपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे भर्ती किया गया, लेकिन 28 अगस्त की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read News : CG News : बंगाली मुस्लिमों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- भाषा या क्षेत्र के आधार पर निर्वासन असंवैधानिक

आरोपी ने किया सरेंडर
वारदात के बाद आरोपी मुकेश खुद थाने पहुंचा और वारदात में इस्तेमाल रॉड के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। प्रारंभ में पुलिस ने हत्या के प्रयास (हाफ मर्डर) का मामला दर्ज किया था, लेकिन महिला की मौत के बाद धारा 302 (हत्या) जोड़ दी गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि – “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त रॉड जब्त कर ली गई है। आगे की जांच जारी है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here