अहमदाबाद। भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडाणी ने 1000 करोड़ रुपये की लागत से नया बोइंग 737-मैक्स 8-बीबीजे सीरीज बिजनेस जेट (VT-RSA) खरीदा है। यह विमान भारत से लंदन तक बिना रुके उड़ान भर सकता है।
Read News : Mirai Trailer Release : भगवान राम के दंड की खोज और मनोज संग भिड़ंत, फैंस बोले– ब्लॉकबस्टर पक्का!
जेट की खासियतें
- 35 करोड़ रुपये में स्विट्जरलैंड (बेसल) में तैयार हुआ अल्ट्रा-लग्जरी इंटीरियर
- सुइट बेडरूम, बाथरूम, प्रीमियम लाउंज और कॉन्फ्रेंस रूम की सुविधाएँ
- 35 हजार फीट की ऊँचाई पर उड़ता हुआ “फाइव-स्टार होटल”
- विमान का इंटीरियर तैयार होने में लगे पूरे 2 साल
अहमदाबाद में भव्य स्वागत
गणेश चतुर्थी के दिन बुधवार सुबह 10 बजे यह जेट अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरा। वॉटर कैनन सैल्यूट से विमान का स्वागत किया गया।
Read News : Jabalpur News : हिंदू महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज…
अडाणी का बढ़ता जेट बेड़ा
- कर्णावती एविएशन के पास अब 10 बिजनेस जेट
- इसमें अमेरिकी बोइंग-737 सबसे महंगा
- कनाडा, ब्राजील और स्विस सीरीज के भी जेट शामिल
- बी-200, हॉकर्स और चैलेंजर सीरीज के 3 पुराने जेट बेच दिए गए
अडाणी की संपत्ति और रैंकिंग
- कुल संपत्ति: 60.3 अरब डॉलर (करीब 5 लाख करोड़ रुपये)
- ब्लूमबर्ग की अमीरों की सूची में: 21वां स्थान
- भारत में मुकेश अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति
रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी अगस्त 2024 में इसी सीरीज का जेट खरीदा था। दिलचस्प बात यह है कि यही बोइंग 737 मैक्स सीरीज के विमान अकासा, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस भी उपयोग करती हैं।













