HomeNationalगुजरात की 10 गुमनाम पार्टियों को 5 साल में 4300 करोड़ का...

गुजरात की 10 गुमनाम पार्टियों को 5 साल में 4300 करोड़ का चंदा, जांच से चुनाव आयोग ने पल्ला झाड़ा

Date:

Related stories

नई दिल्ली। गुजरात की 10 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में बुरी तरह फिसड्डी साबित हुईं, लेकिन चंदा लेने में अव्वल रहीं। पिछले पांच सालों में इन पार्टियों ने कुल 4,300 करोड़ रुपये का चंदा जुटाया। हैरानी की बात यह है कि 2019 से 2024 के बीच इन पार्टियों ने केवल 43 उम्मीदवार उतारे और कुल 54 हजार वोट ही हासिल किए।

Read News : Gwalior Railway Station से 3 साल की बच्ची का अपहरण, 2 दिन बाद भी सुराग नहीं…

चुनाव आयोग के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि आयोग के पास राजनीतिक दलों के चंदे के स्रोत और मात्रा की जांच करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। भारतीय जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29(सी) के अनुसार, राजनीतिक दलों को वार्षिक रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपनी होती है। लेकिन उसकी वित्तीय जांच का अधिकार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के पास है।

खर्च और आमदनी में भारी विरोधाभास

  • चुनावों में कुल खर्च दिखाया गया – 39 लाख रुपये
  • वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में खर्च – 3,500 करोड़ रुपये
  • कुल घोषित आमदनी (2019–24) – 4,300 करोड़ रुपये

Read News : पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गोविंदगढ़ से 6 लाख का 60 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, दो मुख्य आरोपी फरार

आयोग की सीमाएं

निर्वाचन आयोग केवल इतना कर सकता है कि यदि कोई गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (RUPP) लगातार छह साल चुनाव न लड़े या आय-व्यय का ब्योरा दाखिल न करे, तो उसकी पंजीयन रद्द कर सकता है

Read News : Bilaspur News : गौमांस काटती युवती का वीडियो वायरल, मचा बवाल….

राहुल गांधी का आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के गृह राज्य गुजरात का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि यहाँ ऐसी पार्टियां केवल चंदा लेने और धन शोधन (Money Laundering) का जरिया बन गई हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here