Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : नो हेलमेट–नो पेट्रोल : यहां आज से शुरू हुआ...

CG NEWS : नो हेलमेट–नो पेट्रोल : यहां आज से शुरू हुआ सख्त नियम

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : दुर्ग। अब दुर्ग जिले में बिना हेलमेट के टू-व्हीलर को पेट्रोल नहीं मिलेगा। बुधवार से जिलेभर में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान सख्ती से लागू कर दिया गया है। नियम के मुताबिक सिर्फ आपातकालीन सेवाओं, मेडिकल इमरजेंसी और धार्मिक पगड़ी धारण करने वाले व्यक्तियों को ही छूट दी जाएगी।

CG NEWS : कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आदेश जारी कर सभी पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे परिसर में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं। नियम तोड़ने पर संबंधित पेट्रोल पंप पर कार्रवाई होगी।

अभियान का उद्देश्य जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर रोक लगाना और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाना है। प्रशासन का मानना है कि इससे लोग हेलमेट पहनने को लेकर और अधिक जागरूक होंगे।

हालांकि, इस आदेश से पेट्रोल पंप संचालकों की चिंता भी बढ़ गई है। उन्हें डर है कि हेलमेट न पहनने वालों को पेट्रोल न मिलने से बिक्री पर असर पड़ेगा। बावजूद इसके प्रशासन साफ कर चुका है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here