Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में बाढ़ बेकाबू, बस्तर के गांव डूबे, 6 लोग हेलिकॉप्टर से...

छत्तीसगढ़ में बाढ़ बेकाबू, बस्तर के गांव डूबे, 6 लोग हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

0
353

बस्तर : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बस्तर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है। जगदलपुर से लेकर दंतेवाड़ा तक दर्जनों गांव इस बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर चुके हैं या फिर अपने घरों की छतों पर फंसे हुए हैं।

विशेषकर लोहंडीगुड़ा के पास मांदर गांव में पानी इतना तेज़ी से बढ़ा कि अधिकांश मकान पूरी तरह जलमग्न हो गए। लोग पेड़ों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेकर अपनी जान बचा रहे हैं। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

बस्तर में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जगदलपुर एयरपोर्ट पर तैनात भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टरों को प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है। मंगलवार को इंद्रावती नदी के किनारे एक गांव में छह लोग अपनी छत पर फंसे पाए गए। प्रशासन ने एयरफोर्स से मदद मांगी, जिसके बाद गरुड़ कमांडो के साथ हेलिकॉप्टर पहुंचा और एक-एक कर सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें जगदलपुर में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सांसद महेश कश्यप से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखने के निर्देश दिए हैं।

Share The News
Previous articleभोपाल : गणेश चतुर्थी पर पूरे प्रदेश में पहली बार सरकारी छुट्टी घोषित
Next articleBig Breaking : 3200 करोड़ का छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : EOW ने पेश किया छठवां अभियोग पत्र, भाटिया को मिला 14 करोड़
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here