Jabalpur News : भाजपा ने जीतू पटवारी के महिलाओं पर अपमानजनक बयान पर किया पलटवार, हेमंत खंडेलवाल और राकेश सिंह ने साधा निशाना

Parivesh
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं को शराबी बताने वाले बयान पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि ऐसे ओछे बयान सिर्फ जीतू पटवारी जैसे लोग ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिनके दिलों में मातृ शक्तियों और बहनों के लिए सम्मान नहीं है, वही इस तरह की अभद्र टिप्पणियाँ कर सकते हैं। हेमंत खंडेलवाल ने जनता से कहा कि जीतू पटवारी को कभी माफ नहीं करना चाहिए।

Jabalpur News : प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की वोट न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाना लोकतंत्र का अपमान है और केवल कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है।

Jabalpur News : लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भी जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि तीज-त्योहार के दिन महिलाओं को शराबी बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सोनिया और प्रियंका गांधी इस बयान का समर्थन करेंगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियाँ समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए हानिकारक हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *