Surajpur News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। दो साल पहले प्रधानमंत्री मोदी की सभा में कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस बेमेतरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें विशंभर गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थायी रूप से विकलांग हो गए।
Surajpur News : विशंभर ने कहा कि इलाज में अब तक 30-35 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं और उनके पास अब कुछ बचा नहीं है। आर्थिक और शारीरिक परिस्थितियों के चलते उन्होंने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी को उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया, लेकिन अब तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
Surajpur News : विशंभर की पत्नी ने कहा कि परिवार बहुत परेशान है और संगठन को चाहिए कि उनके पति का उचित इलाज कराए। उन्होंने बताया कि पहले कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली भाजपा अब उनके पति की सुध नहीं ले रही। परिवार की आर्थिक स्थिति भी गंभीर रूप से प्रभावित हो चुकी है और इलाज के खर्च ने उनकी स्थिति को और बिगाड़ दिया है।











