Sunday, February 22, 2026
19.4 C
Raipur

Rajnandgaon News : ग्रामीण ताईक्वांडो खिलाड़ियों से मुलाक़ात — समस्याओं के समाधान का आश्वासन

Rajnandgaon News : हेमंत वर्मा /राजनांदगांव : ग्रामीण अंचल बोरतलाव के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने खेल संघ जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष और भाजपा नेता विवेक मोनू भंडारी से खेल के बारे में अपनी चर्चा की साथ उभरती ताईक्वांडो प्रतिभाओं से मुलाक़ात की और उनकी खेल गतिविधियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने स्थानीय खेल सुविधाओं की कमी, प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार और संसाधनों की उपलब्धता जैसे मुद्दे उठाए।

Rajnandgaon News : श्री भंडारी ने खिलाड़ियों से सीधे संवाद करते हुए कहा:

Rajnandgaon News : बोरतलाव जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतिभाओं को देखकर मुझे अत्यंत खुशी हुई। शिक्षा और खेल ही युवाओं को सही दिशा प्रदान कर सकते हैं। आज युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा नशे की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में आप जैसे प्रतिभाशाली ताईक्वांडो खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणा हैं। आपकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।”

Rajnandgaon News : उन्होंने आश्वासन दिया कि खेल विकास के लिए बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने, प्रशिक्षण सुविधाओं को बढ़ाने और ग्रामीण खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए प्रशासन और संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।

Rajnandgaon News : प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना मेरी प्राथमिकता है और सभी समस्याओं का उचित हल निकाला जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाएँ प्रदेश और देश में जिले का नाम रोशन करें।”

Rajnandgaon News : कार्यक्रम में प्रतिभाशाली ताईक्वांडो खिलाड़ी हिना उजवाने, राधिका यादव, रागिनी कवर, संजना निषाद, राजेंद्र कवर, डी. होमेश राव, अंश उजवाने सहित कई युवा उपस्थित थे। साथ ही कोच गौतम लीलहारे और अन्य खेल प्रेमियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर खिलाड़ी और कोच अपने अनुभव साझा करते हुए, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रशिक्षण और सुविधा की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

Rajnandgaon News : श्री भंडारी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कहा कि शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को सही मार्ग और संसाधन उपलब्ध हों। यह कार्यक्रम न केवल स्थानीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक रहा बल्कि युवा वर्ग में खेल और शिक्षा की महत्वता को उजागर करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी साबित हुआ।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds