CG NEWS : दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम से महिलाएं साझा करेंगी अपनी सफलता की कहानी…

Parivesh
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान ने महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों और सफलता की कहानियों को सामने लाने के लिए नया रेडियो कार्यक्रम ‘‘दीदी के गोठ’’ शुरू करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से होगा।

CG NEWS : मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री देंगे संदेश
इस खास प्रसारण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री विजय शर्मा प्रदेश की सभी बिहान दीदियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं अपनी प्रेरणादायी सफलता की कहानियां साझा करेंगी, जो अन्य समूहों के लिए मार्गदर्शक साबित होंगी।

महिलाओं के लिए प्रेरणा का नया स्रोत
‘‘दीदी के गोठ’’ कार्यक्रम के माध्यम से बिहान से जुड़ी दीदियों के उपलब्ध कार्य, नवाचार और आजीविका संवर्धन के प्रयास पूरे प्रदेश में साझा किए जाएंगे। यह पहल महिलाओं को न केवल स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामूहिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी।

प्रदेशभर में प्रसारित होगी महिला सशक्तिकरण की कहानी
बिहान के इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए महिलाओं की मेहनत, उपलब्धियों और उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा को प्रदेश के हर कोने में पहुंचाया जाएगा, जिससे और अधिक महिलाएं प्रेरित होकर सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *