CG News : नक्सल अभियान में बड़ी कार्रवाई, कहचेनार में ध्वस्त किए गए माओवादी स्मारक

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (1)

CG News : दंतेवाड़ा| दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एरिया डॉमिनेशन और रूटीन सर्चिंग अभियान पर निकली सुरक्षा बलों की टीम ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारक को जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई CRPF की मालेवाही कैंप से निकली टीम और जिला बल के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई।

तीन स्मारक ध्वस्त, शहीद साथियों की याद में बनाए थे नक्सली

सुरक्षा बलों को मालेवाही, पुसपाल और कहचेनार के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के बनाए स्मारक मिले। कहचेनार के पास तीन स्मारक पाए गए—दो लकड़ी से बने थे और एक सीमेंट का था। ये स्मारक मारे गए नक्सलियों में से वरिष्ठ कमांडर सीसीएम आनंद उर्फ सुदर्शन करटम, PL-16 के डिप्टी कमांडर रामसू कोर्राम, जयमन और महिला माओवादी सनिता की याद में बनाए गए थे। जवानों ने इन्हें मौके पर ही ध्वस्त कर दिया।

शहीद सप्ताह से पहले सख्त संदेश

माओवादी संगठन भाकपा (माओवादी) हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त के बीच शहीद सप्ताह मनाता है, जिसमें वे स्मारक बनाकर, बैनर-पोस्टर लगाकर और ग्रामीण सभाओं के जरिए प्रचार करते हैं। लेकिन इस बार सुरक्षा बलों की सख्त मौजूदगी और जवाबी कार्रवाई से उनका मनोबल टूटता नजर आ रहा है। प्रशासन ने शहीद सप्ताह के दौरान किसी भी नक्सली गतिविधि को विफल करने की तैयारी पूरी कर ली है।

nishaanebaz.com (1)
nishaanebaz.com (1)

ग्रामीणों से संपर्क, बढ़ा विश्वास

अभियान के दौरान जवानों ने क्षेत्र के ग्रामीणों से भी संवाद किया। ग्रामीणों ने फोर्स और शासन पर भरोसा जताते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने की अपील की। अभियान के बाद ऑपरेशन दल सुरक्षित रूप से अपने मालेवाही कैंप में वापस लौट आया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *