विमलेश द्विवेदी/सीधी: जिले में किसानों की फसल पहले बारिश से प्रभावित हुई थी और खाद की कमी ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन अब खाद की नई खेप के स्टॉकेज वितरण केंद्रों तक पहुंचते ही किसानों के चेहरे पर राहत और मुस्कान दिखाई देने लगी।
Read News : शहडोल में 200 करोड़ का जमीन घोटाला, डिप्टी सीएम पर कांग्रेस का आरोप
इसी अवसर पर सिहावल के भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी पवनधर द्विवेदी किसानों के बीच खाद वितरण केंद्र अमिलिया पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी किसानों को आवश्यक खाद उपलब्ध कराई जाएगी। समाजसेवी ने खाद अधिकारियों और अनुविभागीय अधिकारी सिहावल के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया कि वितरण में कोई देरी न हो।
टोकन की कमी के कारण कुछ किसान वंचित रह गए थे, लेकिन पवनधर द्विवेदी ने किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए वितरण की संख्या बढ़ाकर एक बोरी की बजाय तीन बोरी खाद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे कल से निर्धारित समय पर वितरण केंद्र पहुंचकर खाद प्राप्त कर सकते हैं।
किसानों ने इस पहल को सराहा और कहा कि लंबे समय से चली आ रही खाद की समस्या से उन्हें राहत मिली है।













