MP NEWS : एनएसयूआई ने फूंका केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू का पुतला, जॉर्ज सोरोस वाले बयान पर रिजीजू का विरोध

0
183
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने भोपाल में विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका। रिजिजू ने राहुल गांधी को विदेशी ताकतों और जॉर्ज सोरोस से मिला हुआ बताकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए थे।

MP NEWS : रिजिजू के इस बयान को देश की लोकतांत्रिक परंपरा पर सीधा हमला मानते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सोनी के नेतृत्व में भोपाल में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।

MP NEWS : एनएसयूआई महासचिव रेहान अहमद ने कहा की राहुल गांधी देश के युवाओं , छात्रों एवं पिछड़ों की आवाज़ हैं, उन्हें विदेशी ताकतों से जोड़ना लोकतंत्र का अपमान है, भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी ,एसआईआर एवं बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अब विदेशी ताकतों का सहारा लेना चाहती है।

MP NEWS : एनएसयूआई नेता नबील असलम ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे मंत्री जननायक लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जिम्मेदार बयान को वापिस नहीं लेते लगातार इस , तो छात्र संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेता वरुण निमोदा, अभय रामभक्त,अभिषेक जाटव,संस्कार प्रजापती, अमन मिर्जा,उमंग रघुवंशी, राजा रघुवंशी,सूरज गुर्जर, शिवम् पटेल,पियूष कुमार, अंश पटेल, जय सिंह, आयुष खरे, हादी कुरैशी, तैय्यब खान, लक्की खान, आयन खान सहित अन्य नेता शामिल रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here