दिल्ली मेट्रो सफर अब महंगा, आठ साल बाद बढ़े किराए – जानिए नया फेयर स्लैब

0
170

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आठ साल बाद यात्रियों के लिए किराए में बढ़ोतरी की है। यह संशोधन आज यानी 25 अगस्त 2025 से लागू हो गया है। नए किराए के अनुसार, सामान्य लाइनों पर दूरी के आधार पर ₹1 से ₹4 तक की वृद्धि की गई है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराया ₹5 तक बढ़ाया गया है।

Read News : CG NEWS : माकड़ी: पुलिस ने गणेशोत्सव को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए बैठक आयोजित की

किराया बढ़ोतरी के कारण

DMRC ने इस कदम को वित्तीय और परिचालन जरूरतों से जोड़ा है।

  • कोविड-19 महामारी में यात्रियों की संख्या घटी, आय पर असर पड़ा।
  • जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) से लिए गए ₹26,760 करोड़ के लोन की अदायगी का दबाव।
  • ट्रेनें, मशीनरी और इंफ्रास्ट्रक्चर के मिड-लाइफ रिफर्बिशमेंट (नवीनीकरण) की लागत।
  • बिजली, रखरखाव और कर्मचारियों के वेतन का बढ़ा बोझ।
  • आठ साल तक किराए में कोई संशोधन न होने से वित्तीय स्थिति बिगड़ी।

नया किराया स्लैब (25 अगस्त 2025 से लागू)

  • 0-2 किमी: ₹10 → ₹11
  • 2-5 किमी: ₹20 → ₹21
  • 5-12 किमी: ₹30 → ₹32
  • 12-21 किमी: ₹40 → ₹43
  • 21-32 किमी: ₹50 → ₹54
  • 32 किमी से अधिक: ₹60 → ₹64

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन: ₹1 से ₹5 तक की वृद्धि।

Read News : न्यायपालिका के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने अमित शाह को घेरा, कहा- फैसले की गलत व्याख्या

रविवार और राष्ट्रीय अवकाश (26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर) पर छूट

  • 32 किमी से अधिक दूरी: ₹54
  • 12-21 किमी दूरी: ₹32

आठ साल बाद हुई इस किराया बढ़ोतरी से दिल्ली मेट्रो का सफर यात्रियों की जेब पर अब थोड़ा और भारी पड़ेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here