BMC Election 2025: अमित साटम बने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष, शिवसेना गढ़ में बीजेपी का ‘मिशन मेयर’ तेज

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC Election 2025) से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने अमित साटम को मुंबई बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद के लिए प्रवीण दरेकर का नाम भी चर्चा में था, लेकिन अंततः प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेताओं की सहमति के बाद अमित साटम के नाम पर मुहर लगाई गई। उन्होंने आशिष शेलार की जगह ली है। शेलार वर्तमान में राज्य सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक कार्य मंत्री हैं।

Read News : Sex Racket : कांग्रेस नेता के होटल से सैक्स रैकेट का भंडाफोड़…

क्यों अहम है यह नियुक्ति

मुंबई महानगरपालिका चुनाव अगले तीन से चार महीनों में होने की संभावना है। बीजेपी की रणनीति इस बार मुंबई पालिका पर कब्जा जमाने की है। पार्टी का लक्ष्य है कि पहली बार मुंबई का महापौर बीजेपी से हो।
मुंबई में फिलहाल भाजपा के कई विधायक हैं और 2014 से पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ा है, खासकर उपनगरों में।

लेकिन चुनौती भी कम नहीं है। शिवसेना में हुई टूट के बाद अब संभावना है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं, ताकि मराठी मतों का बिखराव रोका जा सके। कई दशकों से मुंबई महानगरपालिका पर शिवसेना का वर्चस्व रहा है, ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।

Read News : Kawardha News : कबूतर कांड के बाद बंदर विवाद! कलेक्टर-एसपी के बीच तालमेल टूटा, आधी रात बंगले पर घेराव…

कौन हैं अमित साटम

  • जन्म: 15 अगस्त 1976, मुंबई

  • शिक्षा:

    • 1998 में मुंबई विश्वविद्यालय के मिठीबाई कॉलेज ऑफ आर्ट्स से राजनीति विज्ञान व समाजशास्त्र में स्नातक

    • 2000 में मुंबई विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (कार्मिक प्रबंधन)

  • राजनीति: अक्टूबर 2014 से लगातार तीसरे कार्यकाल में अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक।

  • छवि: आक्रामक और सक्रिय नेता के तौर पर पहचाने जाते हैं।

अमित साटम की नियुक्ति से बीजेपी कार्यकर्ताओं में नया जोश है। अब देखना होगा कि इस नए नेतृत्व में पार्टी मुंबई महापालिका चुनाव में शिवसेना के गढ़ को भेदने में कितनी सफल हो पाती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories