Simga Crime : पुलिस को मिली बड़ी सफलता: कोलकाता से नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अब तक 4 तस्कर चढ़े हत्थे

Parivesh
Simga Crime

Simga Crime : सिमगा। पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा (कोलकाता) से सिमगा नगर में सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सिमगा पुलिस टीम ने आरोपी शेख शहाबुद्दीन उर्फ बाबू भाई उर्फ बाबूलाल (35 वर्ष), निवासी 93 सेकंड लाइन पीलखाना, थाना गोलावाड़ी, जिला हावड़ा (प. बंगाल) को धरदबोचा।

Simga Crime : गौरतलब है कि 10 जुलाई 2025 को पुलिस ने मेन रोड सिमगा में घेराबंदी कर नशीली टैबलेट बेचने की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को पकड़ा था। उस दौरान आरोपियों से 3,900 नग NITROSUN-10 टेबलेट जब्त किए गए थे, जिनकी बाजार कीमत ₹24,180 आंकी गई। साथ ही बिक्री में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल भी पुलिस ने जप्त किया था। इस मामले में अपराध क्रमांक 367/2025 धारा 21B NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

Simga Crime : पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में हुई विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि कोलकाता से भाटापारा व सिमगा में नशीली दवाओं की सप्लाई की जा रही थी। इसी कड़ी में शेख शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पूर्व में पकड़े गए आरोपियों को ही टैबलेट की सप्लाई करता था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक इस मामले में पुलिस कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *