Tuesday, May 12, 2026
31.1 C
Raipur

Bihar News : नदी ने निगल लिए चार मासूम, पूरे गांव में पसरा मातम….

Bihar News : दरभंगा। जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के भगवती कसरोर बसोली गांव में ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया। कमला नदी में नहाने गए चार किशोर तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए और उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान शीतल (14), अंशु (16), रोहित (15) और लक्ष्मी (15) के रूप में हुई है। सभी एक ही स्कूल में पढ़ते थे और गहरे दोस्त थे। रविवार को चारों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। परिजनों की चीख-पुकार और ग्रामीणों की आंखों के आंसू इस बात का गवाह बने कि गांव ने अपने चार होनहार बच्चों को खो दिया।

Bihar News : शीतल की नानी कलिया देवी ने बताया कि शीतल पढ़ाई में अव्वल थी और खेलों में भी काफी आगे थी। उसका सपना था कि वह क्रिकेटर बने, लेकिन किस्मत ने उसे वक्त से पहले ही छीन लिया। अन्य तीन बच्चों के घरों में भी मातम पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद पूरे गांव में चूल्हा तक नहीं जला और लोग पूरी रात जागकर विलाप करते रहे।

गांव के मुखिया रंजीत झा ने कहा कि यदि इलाके में एनडीआरएफ की तैनाती होती तो शायद बच्चों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने सरकार से तुरंत आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। घटना के बाद ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला गया। तीन शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जबकि एक परिवार ने इससे इनकार कर दिया।

यह त्रासदी केवल चार परिवारों का ही नहीं बल्कि पूरे गांव का दर्द बन गई है। बुजुर्ग जीवछ चौधरी का कहना है कि यह हादसा पूरे समाज को झकझोर गया है। हर किसी की मांग है कि सरकार पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दे और बच्चों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories