Monday, April 6, 2026
28.1 C
Raipur

Indore News : उद्योगपति की हत्या अपडेट : पैसे की लेनदेन में की दोस्त की हत्या

Indore News : इंदौर : सुबह लगभग साढ़े छह बजे सूचना मिली कि एक उद्योगपति की हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम चिराग जैन है, जो एग्रो प्रोडक्ट का व्यवसाय करते थे। वे “अरिहंत” नाम की कंपनी चलाते थे। इस कंपनी में उनका साझेदार विवेक जैन भी था, जो करीब दस साल से उनके साथ काम कर रहा था।

Indore News : दरअसल पिछले दो–तीन वर्षों से दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते विवेक जैन ने अलग होकर अपना कारोबार शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि यही आपसी रंजिश हत्या का कारण बनी। सुबह आरोपी विवेक जैन अपने घर से चाकू लेकर निकला और सीधे चिराग जैन के घर पहुंचा। वहां उसने चिराग जैन पर हमला कर निर्ममता से उनकी हत्या कर दी।

Indore News : हत्या की वारदात को बेहद योजनाबद्ध और निर्दयतापूर्वक अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विवेक जैन और उसके सहयोगियों की तलाश जारी है। टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश किया जाएगा।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर में शादी के बीच हादसा, ओवरलोड लिफ्ट गिरने से 12 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में...

MP सरकार का बड़ा फैसला! जहां PNG लाइन, वहां 3 महीने में बंद होंगे LPG कनेक्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में LPG गैस की...

M.P News : धार भोजशाला विवाद पर आज से हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के धार स्थित...

Related Articles

Popular Categories