ujjain News : शनि मंदिर में दर्शन के बाद रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार

0
175
ujjain News
ujjain News

ujjain News : उज्जैन. लोकायुक्त पुलिस ने आगर जिले की सुसनेर तहसील के ग्राम पंचायत कवराखेड़ी में पदस्थ रोजगार सहायक भगवान सिंह सोधिया को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने के बदले कवराखेड़ी निवासी राजेश दांगी से 15,000 रुपये की मांग की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया।

ujjain News : शुक्रवार को भगवान सिंह शनि मंदिर में दर्शन करने के बाद जैसे ही 11,000 रुपये की रिश्वत ले रहा था, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने मौके से रकम बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here