Gwalior News : ग्वालियर में भ्रष्टाचार की पोल, चेतकपुरी में धंसी सड़क और ट्रक फंसा

Parivesh

Gwalior News : ग्वालियर: ग्वालियर में सड़कों के धसकने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को चेतकपुरी इलाके के विवेकानंद चौराहे के पास सड़क अचानक धंस गई। इस दौरान पेवर ब्लॉक से भरा एक ट्रक सड़क में धंसकर फंस गया। ट्रक के चारों पहिए जमीन में धंस गए जिससे इलाके में जाम की स्थिति बन गई।

Gwalior News : स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना नगर निगम की लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य का नतीजा है। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में ग्वालियर में कई जगहों पर सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों की जान पर भी खतरा मंडराने लगा है।

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *