भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ICAI ने परीक्षाएं की रद्द…..

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब परीक्षा हॉल तक पहुंचने लगा है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2025 के कुछ शेष पेपरों को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। इनमें CA फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स (PQC) के अंतर्गत इंटरनेशनल टैक्सेशन – असेसमेंट टेस्ट (INTT AT) भी शामिल हैं।

ICAI ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि देश में उत्पन्न तनाव और सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, मई 2025 में आयोजित होने वाली CA फाइनल, इंटरमीडिएट और PQC के अंतर्गत इंटरनेशनल टैक्सेशन (INTT AT) की कुछ परीक्षाएं, जो 9 से 14 मई के बीच निर्धारित थीं, अब स्थगित कर दी गई हैं।

संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया कि स्थगित परीक्षाओं के लिए नई तिथियों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर ध्यान रखें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bilaspur Data Leak: 5 हजार में खरीदा 1 लाख लोगों का डेटा, लोन के नाम पर ठगी का खेल

Bilaspur Data Leak: बिलासपुर: बिलासपुर में लोगों के मोबाइल...

Related Articles

Popular Categories