Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : छुट्टी पर कंफ्यूजन: अवकाश के इस आदेश से शिक्षक...

CG NEWS : छुट्टी पर कंफ्यूजन: अवकाश के इस आदेश से शिक्षक व कर्मचारी भ्रम में, शहरी क्षेत्र के स्कूल व कार्यालयों पर लागू नहीं होगा छुट्टी का आदेश

Indore Breaking
Indore Breaking

CG NEWS : रायपुर। छुट्टी को लेकर एक बड़ी खबर है। स्थानीय अवकाश का लाभ शहरी क्षेत्र के शिक्षक व कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। रायपुर से जारी इस आदेश के बाद शिक्षक व कर्मचारी हैरत में हैं। दरअसल रायपुर कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है।

CG NEWS : जारी आदेश के मुताबिक 30 सिंतबर महाअष्टमी के दिन जो अवकाश निर्धारित था, उसमें बदलाव करते हुए नुवाखाई के उपलक्ष्य पर यानि 28 अगस्त को दिया जायेगा। लेकिन कमाल की बात ये है कि अवकाश का ये आदेश शहरी क्षेत्र के ना तो स्कूलों पर लागू होगा और ना ही कार्यालयों पर ।

 

CG NEWS : ये भी विडंबना ही है कि रायपुर के शहरी क्षेत्र में ही ज्यादा से ज्यादा उड़िया समाज के लोग रहते हैं। लेकिन ये छुट्टी का आदेश उनके लिए लागू नहीं होगा। आदेश में ये भी स्पष्ट नहीं है कि अगर शहरी क्षेत्र में इस स्थानीय अवकाश को नहीं दिया जायेगा, तो फिर आखिर इसके बदले शहरी क्षेत्र में स्थानीय अवकाश कब मिलेगा।

CG NEWS : शासन के आदेश के मुताबिक तीन स्थानीय अवकाश कर्मचारियों व शिक्षकों को मिलना चाहिये, लेकिन स्थानीय अवकाश के संशोधित आदेश ने उलझने बढ़ा दी है। यूं तो संशोधन सिर्फ 30 सितंबर के अवकाश में किया गया है, लेकिन रायपुर से जारी आदेश ने गणेश चतुर्थी और गोवर्धन पूजा को लेकर भी असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है कि, क्या इन स्थानीय अवकाश का लाभ भी शहरी क्षेत्र के शिक्षक व कर्मचारी को मिलेगा या नहीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here